अम्बेडकरनगर: डिजिटल युवा में जहां आम लोगों को काफी सहूलतें होती जा रही है वहीं साइबर क्राइम भी बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हैकर्स चन्द सेकेण्ड में ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लेते हैं और पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पुलिस व साइबर सेल के पास भटकता रहता है और हैकर्स मस्ती से अपने ठिकाने पर बैठे रहते हैं।
साइबर ठगी का ताज़ा शिकार ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के जिला महासचिव नबी अहमद हुए हैं। नबी अहमद पुत्र स्व.कबीर अहमद निवासी टाण्डा ने साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराया एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 26 मार्च को उनके बैंक एकाउंट व पेटीएम से दो बार में 12 हज़ार व 81 हज़ार रुपया ट्रांसफर कर लिया गया है। नबी अहमद ने बताया कि उनके द्वारा किसी को ओटीपी आदि नहीं दी गई है लेकिन उनके बैंक से 93 हज़ार रुपए कट गया है।
बहरहाल डिजिटल युग में साइबर कराई की बढ़ती समस्या आमजनों के लिए मुसीबत बन चुकी है जिसके शिकार हुए पीड़ित पुलिस से मदद की गोहार लगा रहे हैं लेकिन कहीं दूर बैठा हैकर्स अपनी योग्यता पर तालियां बजा रहा है।





