WhatsApp Icon

जानिए कार कैसे बन गया हैलीकॉप्टर और पुलिस ने क्यों किया सीज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शादी में दुल्हन की बिदाई कराने के लिए कार को मॉडिफाई कर हैलीकॉप्टर बना दिया गया जिसे पेन्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने सीज़ कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर के खजुरी बाजार के दो सगे भाइयों ने एक पुरानी कार को हैलीकॉप्टर का स्वरूप दे दिया। उक्त मॉडिफाई कार को शादी विवाह में दुल्हन की बिदाई कराने के उद्देश्य से बनाया गया था। मॉडिफाई कार को अकबरपुर लाया गया था जिस पर स्थानीय पुलिस की नज़र पड़ गई और उसे कोतवाली लाकर सीज़ कर दिया गया।
बताते चलेंकि गत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि कार या बाइक के ओरिजनल स्पेसिफिकेशन में किसी भी प्रकार का बदलाव कराना, उसके स्ट्रक्चर अथवा एग्जॉस्ट को बदलना अब संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा।
पुरानी कार को मॉडिफाई कर हैलीकाप्टर का स्वरूप देने के मामले में अकबरपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने के तहत कार्यवाही किया है।

अन्य खबर

हर साल रोशनी लौटाने का मिशन: एनटीपीसी टांडा का मोतियाबिंद शिविर बना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी, तारीख का एलान

नाबालिग से दुष्कर्म में ‘सेटिंग’ का संगीन आरोप: पहले हिरासत, फिर रिहाई; दबाव में केस, POCSO पर सवाल

श्रीराम कथा सुनने और कथा में जाने से होता है व्यक्ति के पाप कर्मों का विनाश: डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.