WhatsApp Icon

बहुचर्चित कोडीन कफ सीरप के हाई-प्रोफाइल मामले में अब्बास मेडिकल स्टोर के मालिक गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ चल रही राज्यस्तरीय जांच के तहत अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर क्षेत्र स्थित अब्बास मेडिकल स्टोर के संचालक नसीम हैदर को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस टीम की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई थी।

विदित हो कि खांसी के उपचार में प्रयोग किए जाने वाले कोडीन युक्त कफ सिरप का अंतरराज्यीय स्तर पर बड़े पैमाने पर नशे के रूप में प्रयोग कर दुरुपयोग हो रहा था। जांच में सामने आया कि कई मेडिकल स्टोर्स द्वारा बिना पर्चे के उक्त सिरप की अवैध बिक्री की जा रही थी, जिसका इस्तेमाल युवा वर्ग नशे के रूप में कर रहा था। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर कोतवाल क्षेत्र के जफराबाद स्थित अब्बास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई, जहां बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त सिरप की बिक्री के प्रमाण मिले। जिसका ब्यौरा मांगे जाने बाद स्पष्ट जानकारी न मिलने पर विभाग की शिकायत पर नसीम हैदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था।

जलालपुर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही और आखिरकार लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अवैध बिक्री के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.