WhatsApp Icon

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी ने टांडा नगर की नई कार्यकारिणी समिति की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक कई पदों पर नामों की घोषणा की गई है, जिसमें अनुभवी और नए कार्यकर्ताओं का मिश्रण देखने को मिल रहा है।

टांडा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ ने दो पृष्ठीय नगर कमेटी की सूची टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के हस्ताक्षर से जारी कर दिया है। नई कमेटी में उपाध्यक्ष व सचिव पद पर कई नामों को शामिल कर संगठन को व्यापक बनाने की कोशिश की गई है। महासचिव, कोषाध्यक्ष और सचिव पदों पर भी अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सूची में मोहल्ला स्तर तक संतुलन बनाने का प्रयास दिख रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहती है। बड़ी संख्या में सदस्यों को भी शामिल कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया है।

सूची जारी होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि सभी को एडजस्ट करने का भरसक प्रयास किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह कमेटी संगठन को नई ऊर्जा देगी और आने वाले समय में क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!