WhatsApp Icon

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव निवासी अंकित तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसे हिरासत में लेकर अमानवीय व्यवहार किया गया और बेरहमी से पीटा गया। इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।


जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर जिला महासचिव दीपक मिश्र के नेतृत्व में गठित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। दीपक मिश्र ने साफ कहा कि पुलिस अधीक्षक को तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू के अनुसार, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 11 सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसमें कई पदाधिकारी शामिल रहे। टीम ने पीड़ित से मिलकर घटना की वास्तविक स्थिति जानी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि अंकित तिवारी को जल्द न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज करेगी। इस मामले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.