WhatsApp Icon

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के उत्तर दिशा में बह रही घाघरा नदी में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मूक-बधिर युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी।


जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय फखरुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी मुबारकपुर टांडा ने अज्ञात कारणों के चलते नदी में कूदकर अपनी जान जोखिम में डाल दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, वहीं टांडा कोतवाली पुलिस भी तत्काल पहुंच गई।

घटना के लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। युवक के नदी में छलांग लगाने के पीछे का कारण फिलहाल रहस्य बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!