WhatsApp Icon

देवरिया की पिटाई पर सियासत गरम: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मैदान में, न्याय की लड़ाई का ऐलान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देवरिया बाजार में युवक के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब सियासी रंग ले लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर दिया है।
कांग्रेस द्वारा गठित यह प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4 बजे पीड़ित अंकित तिवारी के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेगा और परिवार से मुलाकात करेगा। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस मामले को दबने नहीं देगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दीपक मिश्रा करेंगे, जबकि इसमें नितिन यादव, राजीव कुमार गुप्ता, साधना नायक, निजामुद्दीन, अशोक कुमार सर्राथी, निशा देवी, कपिल देव वारी, दूधनाथ पांडे, दीपक मिश्रा, रिंकू गौड़ और अजय पासवान समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली इस घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!