WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर की बेटी नवनीत कौर ने बेंगलुरु में रचा इतिहास, IRE कॉन्फ्रेंस 2026 में स्टार्टअप से जीता पहला स्थान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर/बेंगलुरु। जनपद के टांडा की 23 वर्षीय नवनीत कौर ने अपनी मेहनत, नवाचार और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अम्बेडकरनगर का नाम रोशन कर दिया है। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस स्टडीज (GIBS) द्वारा आयोजित IRE कॉन्फ्रेंस 2026 में नवनीत ने अपने ऑर्गेनिक हेयर केयर स्टार्टअप के जरिए पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की। नवनीत कौर, खालसा स्पोर्ट्स के प्रोप्राइटर व हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक सदस्य गुरु बख्श सिंह सोनू की बेटी हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने एमबीए के पहले ही वर्ष में तीन प्रकार के केमिकल-फ्री ऑर्गेनिक हेयर ऑयल और हेयर मास्क विकसित कर लिए, जो पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों पर आधारित हैं।

कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनीत ने अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स—ऑर्गेनिक हेयर ऑयल और हर्बल पाउडर/मास्क—को मंच पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ये उत्पाद बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत, लंबा और चमकदार बनाने में सहायक हैं। उनके इस आइडिया और प्रेजेंटेशन को जजों ने बेहद सराहा, जिसके चलते उन्हें विजेता घोषित किया गया। इंस्ट्राग्राम पर नवनीत कौर की वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

देशभर से आई 35 से अधिक टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में यह मुकाम हासिल करना उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। कार्यक्रम में मौजूद उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और शिक्षाविदों ने भी उनके स्टार्टअप आइडिया की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए संभावनाओं से भरपूर बताया। नवनीत कौर की इस सफलता से टांडा सहित पूरे अम्बेडकरनगर जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न सिर्फ बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनीत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का मानना है कि टांडा की बेटियां अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आने वाले समय में ऐसे और भी उदाहरण देखने को मिलेंगे।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!