अम्बेडकरनगर: उ.प्र बुनकर समिति ने औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में कैंडल मार्च निकाल कर कोलकाता व उत्तराखंड घटना पर आक्रोश प्रकट क़िया।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेव व हत्या तथा उत्तराखंड में महिला नर्स साथ हुई दरिंदरी के खिलाफ उ.प्र बुनकर संघर्ष समिति ने श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार देर शाम में चौक घंटा घर से ज़ुबैर चौराहे होते हुए ताज टाकीज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में उप्र बुनकर सभा से जुड़े पदाधिकारियो सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से सगीर बज़्मी, मुर्तुजा अशरफ, नदीम एडोकेट, अशरफ एडवोकेट, मो. इमरान, अहमदुल क़ादरी, मास्टर तारिक़, लारेब, रफीक अंसारी, अब्दुल वाहिद, हाजी ब्राण्ड, सिकंदर इक़बाल, अजय नारायण बौद्ध, अज़वर, मुन्ना बाबू अग्रवाल आदि उपस्थिति रहे। उप्र बुनकर सभा से उक्त घटनाओं पर शोक संवेदना के साथ आक्रोश भी प्रकट किया।





