अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के साथियों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के संरक्षक हाजी रफ़ीक अंसारी विधायक का मिठाई खिला कर स्वागत किया साथ ही विधानसभा में बुनकरों की पुरज़ोर तरीक़े से आवाज़ उठाने के लिए टांडा विधायक पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा एवं ज़ैतपुर बाराबंकी विधायक गौरव रावत से मिलकर दोनों लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
साथ में तफ़ज़ुल भाई बाराबंकी, ऐनुल मुज़फ़्फ़र मोहमदाबाद , ज़फ़र ज़मील खैराबाद, मेराज अहमद बाराबंकी, हफ़ीज़ अंसारी बाराबंकी, नजमुल्हासन बाराबंकी तथा हबीबुर्रहमान खैराबाद ने सभी विधायकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनकर सभा में दिया।विधान सभा में बुनकरों की आवाज़ उठाने पर उप्र बुनकर सभा ने विधायकों का ज्ञापित किया धन्यवाद





