शहरी एवं ग्रामीण विद्युत कनेक्शन में सहायक उपकरणों एवं आवश्यक सहयोगी प्रकाश व पंखा का भी भार है सम्मिलित
एक परिसर में एक ही पावरलूम विद्युत कनेक्शन ही मान्य होगा : नीरज यादव
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या नीरज कुमार यादव ने बुनकरों को अवगत कराया कि आर्थिक रूप से कमजोर बुनकरों के सहायतार्थ शासन द्वारा गत 01 अप्रैल 2023 से “अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना” लागू की गयी है। जिसके अंतर्गत 05 केवी अधिकतम भार की सीमा के अन्तर्गत नगरीय विद्युत कनेक्शन धारक बुनकरों के 0.5 एचपी से चलने वाले पावरलूम और 01 एचपी से चलने वाले पावरलूम पर कमशः 400 रुपया एवं 800 रुपया प्रतिमाह प्रति पावरलूम लिया जायेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 05 केवी अधिकतम भार की सीमा के अन्तर्गत गामीण विद्युत कनेक्शन धारक बुनकरों के 0.5 एचपी से चलने वाले पावरलूम और 01 एचपी से चलने वाले पावरलूम पर कमशः 300 एवं 600 रुपया प्रतिमाह प्रति पावरलूम लिया जायेगा।
उपरोक्त दोनो शहरी एवं ग्रामीण विद्युत कनेक्शन में सहायक उपकरणों एवं आवश्यक सहयोगी प्रकाश व पंखा का भी भार सम्मिलित है।
05 के०वी० भार से अधिक के विद्युत कनेक्शन ग्रामीण व शहरी पावरलूम बुनकरो को 700 प्रति हार्स पावर प्रतिमाह की दर से अनुदान दिया जायेगा जो अधिकतम् 91 सौ रुपया प्रति कनेक्शन प्रतिमाह होगा।
नये पावरलूम बुनकरों को योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पावरलूम बुनकर प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, इस प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु पावरलूम बुनकरों को अपना आधार कार्ड, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नम्बर एवं पावरलूम की क्षमता सहित संख्या और अन्य आवश्यक सूचनाऐं देनी होगी। एक परिसर में एक ही पावरलूम विद्युत कनेक्शन अनुमन्य होगा।
विस्तृत जानकारी हेतु शरद चन्द चौहान पावरलूम निरीक्षक अम्बेडकरनगर के मोबाइल नंबर 9935595914 व बृजभूषण, औद्यौगिक पर्यवेक्षक स्थान GMDIC अम्बेडकरनगर के मोबाइल नंबर 9415816653 अथवा आफताब अहमद, औद्यौगिक पर्यवेक्षक, टाण्डा अम्बेडकरनगर के मोबाइल नंबर 9026349745 व अर्जुन प्रसाद औद्यौगिक पर्यवेक्षक जलालपुर अम्बेडकरनगर मोबाइल नंबर 9415552492 पर योजना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या नीरज कुमार यादव के उक्त निर्देश की जानकारी जिला सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।





