अम्बेडकरनगर: कटेहर उपचुनाव के मतदान की तारीख में बदलाव होने के कारण बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं के घर पर मतदान करने की तारीख का पुनः एलान कर दिया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 277-कटेहरी विधान सभा उप निर्वाचन 2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं, जिन्होने फार्म-12डी पर अपने निवास स्थान पर डाक मतपत्र से मतदान करने की सहमति दी है, को जनपद स्तर से नियुक्त पोलिंग पार्टियों द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर दिनांक 14 नवम्बर व 15 नवम्बर एवं उक्त तिथियों में छूटे हुए मतदाताओं को दिनांक 16 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 05 बजे तक डाक मतपत्र से मतदान कराया जायेगा। ज्ञात रहे कि पहले कटेहरी उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को होना था लेकिन चुनाव आयोग द्वारा तारीख बढाते हुए अब 20 नवम्बर को मतदान कराने का एलान किया है जिसके कारण बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर र ही मतदान की प्रक्रिया 14 व 15 नवम्बर को पूरी की जाएगी और इन तारीखों में छूटे बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का 16 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा।



