अम्बेडकरनगर: भीटी पुलिस व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम गत दिनों अपने खेत में धान काटने गई 65 वर्षीय रामरती देवी की हत्या कर शव को छिपाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया और हत्यारोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर एक अन्य अभियुक्त की तलाश तेज़ कर दिया है।
बताते चलेंकि गत 17 अक्टूबर को भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारभारी मजरे ख़मपुर में धान काटने गई एक 65 रामरति पत्नी स्व. राम जीवन निषाद के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पर 18 अक्टूबर को रामजीत पुत्र रामखेलावन (मृतका का भांजा) निवासी ग्राम महमूदपुर चपरा थाना महरूआ की तहरीर पर बृजलाल पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम खमपुर मदारभारी थाना भीटी व रामदयाल पुत्र गोबरी निवासी ग्राम खमपुर मदारभारी थाना भीटी पर हत्या करने का शक जताते हुए मुकदमा से संख्या 251/25 धारा 87 बीएनएस के तहत मुक़दना पंजीकृत कराया गया था।
उक्त मुक़दना की विवेचना करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने कडाई से पूछताछ किया जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा जमीन हड़पने की नियत से मृतका रामरती पत्नी स्व. रामजियावन निवासी ग्राम खमपुर मदारभारी की हत्या करना स्वीकार किया गया व बताया गया कि गत 17 अक्टूबर की शाम के समय जब मृतका रामरती धान के खेत में जाकर धान काट रही थी उसी समय उसकी हत्या कर शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर अन्तर्गत झाड़ियों में छिपा दिया गया था।
घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा 25 हजार रूपये इनाम देने का एलान किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बृजलाल पुत्र रामदयाल मृतिका का देवर व रामदयाल पुत्र गोबरी मृतिका के देवर का पुत्र है। पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर का बयान ऊपर सुन सकते हैं।




