अम्बेडकरनगर: विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी दिनाँक 02 अप्रैल दिन मंगलवार को बड़े मंगल के शुभ अवसर पर श्री हनुमान गढ़ी मन्दिर टाण्डा पर विशाल भण्डारा सायंकाल शाम 06 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त भंडारे में सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया गया है कि भण्डारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनें।
उक्त जानकारी सभासद राकेश गुप्ता ने देते हुए बताया कि विशाल बुढ़वा मंगल भंडारा के स्वयं हनुमानजी व्यवस्थाक हैं जो हनुमानगढ़ी मन्दिर पुरोहित पंडित रमेश मिश्रा व हनुमानगढ़ी मन्दिर महंत बजरंग दास की मौजूदगी में सम्पन्न होगा जिसमें राधे बसोतिया, ऋषेश मिश्रा, घनश्याम यादव, राम जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, आकाश सिंह, विवेक मोदी (मुन्ना), राजू गुप्ता रोहित गुप्ता, सत्येन्द्र आर्य, संतोष अग्रहरि (लाला), अमरजीत (झिन्नू), मंजय अग्रहरि, सुनील कन्नौजिया, रवि कुमार गुप्ता आदि सेवा करेंगे।





