अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज को भारत देश का हुक्मरान बनाना ही मान्यवर कांशीराम जी का लक्ष्य था, उन्होंने अपने जीते जी लंबा संघर्ष करके दलितो शोषितों पिछड़ों धार्मिक अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक भागीदारी देने के उद्देश्य से बहुजन समाज पार्टी की स्थापना किया और संगठन तथा सरकार में समाज के सभी वर्गों को उचित भागीदारी देने का कार्य किया है।
उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कटेहरी विधानसभा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कटेहरी बाजार स्थिति एक मैरिज हाल में कही, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की जनपद की परंपरागत सीट रही है, आने वाले समय में रिकॉर्ड मतों से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद कलाम शाह ही विजई होंगे, और कुमारी मायावती के हाथो को मजबूत करेगे।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार जी कार्यकर्ता सम्मेलन में विचार रखते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के सपने को पूरा करने के लिए लोकसभा के चुनाव में सर्वाधिक शीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अंबेडकर नगर जनपद में कोई कार्य नहीं किया गया बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में हुए कार्यों को बदलने का कार्य इन पार्टी की सरकारों में हुआ है, बसपा कार्यकर्ता गांव मोहल्ले में जाकर इनकी नीतियों को पर्दाफाश करते हुए बसपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करे।लोकसभा अंबेडकरनगर के बसपा प्रत्याशी मो. कलाम शाह ने कहा कि सम्मानित जनार्दन से वोट सपोर्ट की अपील किया, और उन्होंने ये कहा सांसद बनने का अवसर मिला तो जनपद अंबेडकर नगर के विकास में सम्मानित जनता जनार्दन की सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल प्रभारी बलराम निषाद जी, जिला प्रभारी दयाराम राजभर जी, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, महेश शर्मा जी आदि लोगों ने बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया।समाजवादी पार्टी के नेता महेश राजभर, रजनीश गौतम के नृतत्व में मित्रसेन मंटू, काली सहाय, भोलानाथ, राम जी राव, उदयराज राना, गोबिंद राना, अनिल कुमार, उमेश कुमार, महेंद्र आनंद, गोलू राजभर, विजय राव, संजय गौतम तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश निषाद को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा, कई मंडलों के मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार सभी नेताओ को बसपा का झंडा पकड़ाकर बसपा की सदस्यता दिलाई एवं बसपा प्रत्याशी मो. कलाम शाह ने माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
उक्त मौके पर मोहम्मद अकरम, राधेश्याम राजभर, राम तीरथ गौड़, राम सजीवन धुरिया, अनवर अली, सैयद हुसैन, अजय पटेल, कुलदीप तिवारी, अहमद हसन, अंजलि उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन अरविंद गौतम ने किया।





