अम्बेडकरनगर: लोकसभा आम चुनाव बहुजन समाज पार्टी ने गांव में चौपाल लगाकर जागरूक करने का कार्य जहां कर रही है वहीं समाज के सभी वर्गों में यह संदेश देने का भी कार्य करेगी करेगी लोकसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अपने बलबूते चुनाव जीतकर केंद्र में अपने धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करेगी।
उक्त बातें जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कही । बैठक में ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष धूप दीप पुष्प अर्पित कर बसपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया और उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि वह दलित एवं पिछड़े वर्ग को आबादी के हिसाब से भागीदारी देने के पक्ष में थे लेकिन आज डबल इंजन की सरकार पिछड़े वर्ग के साथ बड़े पैमाने पर राजनीतिक सामाजिक भेदभाव कर रही है वहीं जब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मुख्यामंत्री थी तो कर्पूरी ठाकुर जी के आदर व सम्मान में ऐतिहासिक पार्क बनवाकर एवं नई समाज को राजनीतिक भागीदारी देकर उनके सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया था आज इस समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि बहुजन समाज पार्टी में सहयोग करके लोकसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाएं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी डॉक्टर दयाराम राजभर ने कर्पूरी ठाकुर जी के द्वारा किए गए समाज हित में किए गए कार्यों एवं उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए आवाहन किया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रभारी अंबेडकरनगर अरविंद गौतम, महेश शर्मा, अनिल शर्मा आदि लोगों ने भी कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।
बैठक का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। बैठक में राधेश्याम राजभर, नदीम अंसारी, जगदीश वर्मा, अनुपम वर्मा, रमाशंकर शर्मा, गुड्डू चौबे, छेदीराम मौर्य, सियाराम भारती, निरपति अंबेश, राज बहादुर, कुलदीप तिवारी मोहम्मद अकरम, सैयद हुसैन दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।





