WhatsApp Icon

बसपा जिलाध्यक्ष ने श्रावस्ती सांसद व उनके भाई को पार्टी से किया निष्कासित – राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि —

Sharing Is Caring:

मीडिया से हुई निष्कासन की जानकारी, बहन जी से मुलाकात कर आरोप जानने का करूँगा प्रयास : राम शिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती

अम्बेडकरनगर: राम शिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती एवं नगर पालिका अकबरपुर के पूर्व प्रत्याशी रहे राम सुरेश वर्मा बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। श्री शिरोमणि ने कहा कि मीडिया से ही उन्हें निष्काशन की जानकारी प्राप्त हुई है और वो जल्द बहन जी से मुलाकात कर आरोप जानने का प्रयास करेंगे।


बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बहुजन समाज पार्टी अम्बेडकरनगर जिला यूनिट द्वारा राम शिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती व सुरेश कुमार वर्मा व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अकबरपुर को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गयी रिपोर्ट एवं विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद इन दोनों को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनको पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया, जिसकी वजह पार्टी व मूवमेन्ट हित में इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने सूचना न्यूज़ से वार्ता करते हुए बताया कि उन्हें निष्कासन की जानकारी मीडिया से ही हुई है, इससे पूर्व इन्हें कोई जानकारी नहीं मिली थी। श्री शिरोमणि ने कहा कि बहुत जल्द बहन जी से मुलाकात कर आरोप के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करूंगा। श्री शिरोमणि का दावा है कि उन्होंने पार्टी के साथ किसी तरह की अनुशासन हीनता अथवा पार्टी विरुद्ध कोई कार्य किया है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.