WhatsApp Icon

बसपा प्रत्याशी की घोषणा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ तो पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मो.कलाम शाह को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मो.कलाम शाह सैकड़ों वाहनों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे। जिला मुख्यालय के बस स्टेशन ओवर ब्रिज के पास पहुंचने पर भारी जाम लग गया जिसके बाद अकबरपुर पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


अकबरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय कुमार यादव की तहरीर पर बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 167/24 पर धारा 188 व 171 च के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा वादी श्री यादव का कहना है कि वाहनों पर बसपा का झण्डा लगा कर जिंदाबाद के नारा लगाते हुए आवागमन बाधित कर दिया जिससे आम जनमानस को कठिनाइयां हुई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने कहा कि वो कार्यक्रम स्थल पर थे और कहाँ जाम लगा उन्हें जानकारी हो नहीं है। श्री सुनील ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन की पूर्व में ही अनुमति ली गई थी लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था नहीं कि गई थी जबकि सभी को पता था कि कार्यकर्ताओं की भीड़ आनी है। श्री सुनील ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी व्यवस्था में विफल होने के बाद उनके ऊपर आरोप मढ़ते हुए गलत मुकदमा दर्ज किया है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.