WhatsApp Icon

दलित छात्रा हत्या मामले में बसपा का प्रतिनिधि मंडल परिजनों से मिला, सरकार पर साधा निशाना

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर बसपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को दलित छात्रा हत्याकांड से शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचा।


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, अयोध्या मंडल कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार विमल, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत, रामनयन निर्दोष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने परिजनों का दुख बांटते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मौके पर अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बसपा और पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा हर तरह की सामाजिक, आर्थिक और कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और महिलाएं, बच्चे तथा समाज के गरीब-शोषित तबके लगातार अत्याचार का शिकार हो रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
गौरतलब है कि 27 सितंबर को मालीपुर थाना क्षेत्र के चितौना भिस्वा गांव में 12वीं कक्षा की दलित छात्रा का शव उसके घर से महज 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। मामला हाई प्रोफाइल बनते ही अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन ने भी 24 घंटे कैंप कर जांच तेज की और चार दिन बाद खुलासा किया कि छात्रा की हत्या उसके प्रेमी शनि पुत्र लालमन ने गला दबाकर की थी। हालांकि पुलिस की विवेचना अभी जारी है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.