WhatsApp Icon

शिक्षामित्र के परिवार को अखिलेश यादव ने टाण्डा विधायक के हाथों भेजी आर्थिक सहायता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विधानसभा टांडा के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत एवं सहायक बीएलओ के रूप में एसआईआर कार्य में लगी सुशीला देवी की मृत्यु हो जाने से उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया था, आरोप है कि एसआईआर कार्य के अत्यधिक दबाव के चलते मृत्यु हुई थी।


मृतक सुशीला देवी के परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कोष से उनके पति गंगाराम के नाम दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। यह सहायता टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के प्रयास से समाजवादी पार्टी अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के माध्यम से भेजी गई।
टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा एवं जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ग्राम रसूलपुर पहुंचे और मृतक बीएलओ सुशीला देवी के आवास पर पहुंचकर उनके पति गंगाराम को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर विधायक श्री राममूर्ति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। एसआईआर कार्य के दौरान प्रदेश में कई बीएलओ की मौत कार्य के दबाव में हो गई, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने किसी भी परिवार की मदद नहीं की। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदनाओं के तहत पार्टी कोष से मृतक बीएलओ के परिवारों की सहायता की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कानून-व्यवस्था से लेकर युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। यह सरकार केवल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश की जनता उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी।
इस दौरान मृतक सुशीला देवी के परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट किया।
चेक वितरण के समय जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे, अंजू रघुनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष संदीप, नगर अध्यक्ष काशीम अशरफ, श्याम नारायण यादव, अब्दुल माबूद, सलीकराम, रविंद्र सहित गांव एवं पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.