WhatsApp Icon

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राज्य मंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने नगर स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंच पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हुए और उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देकर वापस चले गए।


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी के संयोजन में आयोजित हुआ जिसमे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अनीता कमल तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की तमाम बुनियादी समस्याओं को सुन उसका निदान करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद नगर स्थित महिला अस्पताल में पहुंचे अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल परिसर में वर्षों से टूटे पड़े तीमारदारों के लिए बना प्रतीक्षालय को सही करने का निर्देश दिया तथा अस्पताल के पीछे इकट्ठा कूड़ा को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश नगर पालिका को दिया। इसके उपरांत नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शत्रुघ्न सोनी के साथ उनके आवास पर पहुंचकर नगर क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम में मौजूद सभासद आशीष सोनी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, हरिओम सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, जलालपुर महिला अस्पताल परिसर में सालों से टूटे पड़े फर्श, और गड्ढे में तब्दील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के तरफ जाने वाली सड़क, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका नगर पालिका के तरफ से बना अमृत सरोवर तालाब, नगर पालिका क्षेत्र में बंजर, उसर, तालाब की जमीनों पर लगातार हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत किया। जिसे सुन राज्य मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को जल्द ही दुरुस्त करने और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शिक्षक भर्ती घोटाले और विभागों में पड़े रिक्त पदों के सवाल से बचते नजर आए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली से मीडिया ने शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले, तहसील, नगर पालिका, वन विभाग सहित अन्य विभागों में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर सवाल किया जिस पर राज्य मंत्री द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए टालते नजर आए।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.