WhatsApp Icon

किसान अन्नदाता मोर्चा सम्मेलन में पूर्व सरकार पर जमकर बरसे रितेश पांडेय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी समुदायों को लगातार टच करते हुए उसने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करती नज़र आ रही है।

टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के देवहट ग्राम सभा के सुहेलदेव राजभर पार्क में शनिवार को किसान अन्नदाता मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राजभर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज सभा सांसद व पूर्व मंत्री बाबूराम निषाद, लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने डबल इंजन की सरकार के जनहित कार्यों र विस्तृत चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को भारी बहुमत से जितने की अपील किया।
उक्त अवसर पर रितेश पांडेय ने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले चारों तरफ लूटपाट चलती थी, व्यापारी वर्ग लूटा जाता था लेकिन आज सब सुरक्षित हैं और सरकार बिना भेदभाव के सर्वजन हिताय का कार्य कर रही है।

उक्त मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा, चेयरमैन किछौछा ओमकार गुप्ता, पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, याद विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, बसखारी ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विधान सभा संयोजक रमेश गुप्ता व प्रभारी संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र सिंह मोनू, क्षेत्रीय संयोजक राम सूरत मौर्य, गोंडा ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, टाण्डा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, टाण्डा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.