WhatsApp Icon

भाजपा का संगठन महापर्व जारी, बूथ व मंडलीय चुनाव के लिए बैठक सम्पन्न

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर जनपद में भाजपा की संगठन महापर्व के अंतर्गत चल रहे बूथ समिति और मण्डल चुनाव के लिए मुख्य अतिथि जिला चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, अतिथि जिला चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मण्डल चुनाव अधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा के सांगठनिक चुनाव में ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता का चयन किया जाना चाहिए। कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की सफर में देश की जनता ने भाजपा को देश और प्रदेश में शिखर पर पहुंचाते हुए देश और प्रदेश की बागडोर सौंपा है। कहा कि भाजपा के ईमानदार और कर्मठ कार्य पद्धति के कार्यकर्ता ही देश और प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मण्डल चुनाव अधिकारियों से कहा कि बूथ और मण्डल अध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से किया जाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की के नेतृत्व में देश और प्रदेश की तेजी से विकास यात्रा आगे बढ़ रही है। कहा कि भाजपा में संगठन का चुनाव लोक तांत्रिक ढंग से होता है शेष राजनैतिक दलों में लोक तंत्र नहीं है।
अतिथि के रूप में जिला चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बूथ और मण्डल अध्यक्ष सहमति के आधार पर सर्वसम्मति से बने इसकी पूरी जिम्मेदारी मण्डल चुनाव अधिकारियों सहित उक्त मण्डल में निवास करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेताओं की है। कहा कि भाजपा हम सभी की पार्टी है। इसमें किसी का एकाधिकार नहीं है। सबके सहयोग और सबके प्रयास से चलने वाला संगठन है।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन महापर्व के अवसर पर अच्छे और क्रिया शील कार्यकर्ता का चयन किया जाना संगठन हित में है जिसके लिए मण्डल चुनाव अधिकारियों को मंडलों में प्रवास कर ही चयन प्रक्रिया पूरा किया जा सकता है। कहा कि बिना त्याग के लक्ष्य की पूर्ति नहीं किया जा सकता है।बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्यता जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला सह चुनाव अधिकारी आनंद जायसवाल, वीरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,दिनेश पाण्डेय, अमित पाण्डेय,संजीव मिश्र, कपिल देव तिवारी,आदर्श चौधरी,योगेन्द्र मिश्रा आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.