WhatsApp Icon

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में विजयश्री प्राप्त करने का सिखाया गया गुण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर 55 लोकसभा प्रबंधन चुनाव समिति के टांडा विधानसभा की बैठक चुनाव कार्यालय नेहरू नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता टांडा विधानसभा के प्रभारी संजय सिंह व संचालन टांडा विधानसभा के संयोजक रमेश गुप्ता ने किया।


बैठक का संचालन करते हुए विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने टांडा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी को उनके दायित्व के बारे में बताया।टांडा विधानसभा संयोजक ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में भी विस्तृत चर्चा करते हुए उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। टांडा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी को अपने अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक ज्ञानेश्वर पाठक, रूद्र प्रसाद उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह गौतम उपाध्याय, अजय प्रताप श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, राकेश गौड़ विजय विश्वकर्मा, कार्यालय प्रमुख अंकित जायसवाल, दुर्गेश पाठक, अखिल कपूर, भंवर सिंह चौहान, जयप्रकाश यादव, आशीष सोनी, नारद विश्वकर्मा, अनुराग त्रिपाठी सुमन गुप्ता , मीरा पांडे, माधुरी राजभर, अमित सिंह, सुभाष माझी, दिनेश श्रीवास्तव , सर्वेश सिंह, अनुराग पांडे, बृजेश मौर्य रवि प्रकाश, स्वदेश कुमार, साहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टांडा विधानसभा राजेश सिंह ने दिया।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.