WhatsApp Icon

ऑनलाइन भाजपा सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्यता दिलाने पर जिला उपाध्यक्ष सम्मानित

Sharing Is Caring:

अभियान में 23वें नंबर पर रहा जनपद – सवा लाख से अधिक लोगों में ली सदस्यता

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी की चल रहे सदस्यता पर्व के प्रथम चरण में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा जोर शोर से सदस्यता अभियान चला कर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुभारंभ करते हुए नई दिल्ली में 02 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया था और उसके बाद पूरे देश में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की लम्बी श्रृंखला मोबाइल पर लग गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला सदस्यता संयोजक/भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संयोजन में चल रहे सदस्यता अभियान में प्रदेश के 98वें सांगठनिक जिलों में से जनपद को 23वीं स्थान हासिल हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जनपद में 02 सितंबर से पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर तक चले ऑन लाइन सदस्यता अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह द्वारा जनपद में सर्वाधिक 11 हजार 06 सौ 12 लोगों को ऑन लाइन सदस्यता दिलाए जाने पर डाक्टर रजनीश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में 25 सितम्बर तक 01 लाख 32 हजार 6 सौ 56 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कहा कि सदस्यता अभियान में 33 हजार 42 सदस्य बनाकर अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र जनपद में प्रथम स्थान पर है।दूसरे स्थान पर कटेहरी 30 हजार 83, तीसरे पर जलालपुर विधान सभा क्षेत्र 27 हजार 7 सौ 98 वें, चौथे स्थान पर टांडा विधान सभा क्षेत्र 22 हजार 2 सौ 54, आलापुर विधान सभा क्षेत्र को 19 हजार 04 सौ 79 लोगों को सदस्यता ग्रहण करा कर पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति दी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.