अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भाजपा के रंग में सराबोर डीपीआरओ कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक की मौजूदगी के बाद अब भाजपा के ही एक अन्य कार्यक्रम में एक सफाई कर्मी की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक के बाद एक सरकारी कर्मचारियों की भाजपा के कार्यक्रम में मौजूदगी और पूरी तरह से भाजपा के प्रति समर्पित होने की तश्वीरें निष्पक्ष चुनाव के लिए खतरा बन सकती हैं।
बलिया जगदीशपुर में भारतीय जनता पार्टी के रक भव्य कार्यक्रम में विकास खंड टाण्डा के पियारेपुर गाँव में तैनात सफाई कर्मी महेश कुमार भाजपा के प्रति पूरी तरह समर्पित नज़र आ रहे हैं जिनको तश्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आम मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारियों का भाजपा के प्रति समर्पण की तश्वीरें देख कर निष्पक्ष चुनाव पर शंका ज़ाहिर करने लगे हैं।
ज्ञात रहे कि गत दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक सुनील वर्मा ने सदस्यता ग्रहण किया था जिसकी फ़ोटो व वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
बहरहाल एक के बाद रक सरकारी कर्मचारियों को सत्ता पक्ष भाजपा के रंग मर सराबोर होने की तश्वीरें आ रही है जिससे विपक्षियों व आम मतदाताओं में काफी शंकाएं जन्म ले रही हैं।





