अम्बेडकरनगर: जलालपुर के विभिन्न स्थानों से चलकर इलाहाबाद को जाने वाली तीन बसों के बीच सोमवार को हुई हिंसक झड़प के बाद जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जलालपुर के यादव चौराहा, जमालपुर चौराहा, जलालपुर पोस्ट ऑफिस तथा शिवाजी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बसों को पकड़ बस और बस के संचालन से संबंधित कागज और परमिट का कागज मंगा गया। कागज उपलब्ध न करने पर पुलिस ने पकड़े गए दोनों बसों को कोतवाली ले आई जहां पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया। चिकन के दौरान विभिन्न स्थानों से चलकर जलालपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जाने वाली बसों के बीच अफरा तफरी का माहौल है संचालक गांव की सड़कों से से होकर अलग अलग स्थानों पर जाते दिखाई दिए। जिसके कारण इलाहाबाद बनारस लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिना परमिट चलने वाली प्राइवेट बसों पर जलालपुर पुलिस ने पुनः कसा शिकंजा





