WhatsApp Icon

पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत से कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर से घर वापस आ रहे अधेड़ को मोटर साइकल ने जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले आई जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भूआ निवासी मंशाराम यादव पुत्री की शादी के तैयारियों को लेकर मालीपुर गए थे जहां से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच मालीपुर थाने के भदोही गांव के पास पहुंचे थे तभी जलालपुर की तरफ से मालीपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही मोटर साइकल ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चोटिल अधेड़ दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले आई जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस में परिजनों को सूचित कर स्वास्थ्य केंद्र बुलाई जहां पर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले मोटरसाइकिल को पकड़ा गया है तहरीर मिलने पर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.