अम्बेडकरनगर: ट्रक नें बाइक सवार को कुचल दिया और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मामला आलापुर थाना क्षेत्र के मकरहीं बाजार का है।
सोमवार की शाम को बाइक सवार युवक रिश्तेदारी में जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक नें बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान सतीराम पुत्र मोतीलाल निवासी शेखपुरा मलपुरा के रूप में की गई।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत





