अम्बेडकरनगर: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जलालपुर क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पास से छः व्यक्तियो को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 16 मोटर साइकिलों को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. सुहेल पुत्र पीर मोहम्मद निवासी साहबतारा थाना जलालपुर, सकील उर्फ चिल्लाऊ पुत्र मो0 सिद्दीक निवासी महमूद नगर मित्तूपुर रोड थाना जलालपुर, मो. सैफ उर्फ पेटबली पुत्र मो. एजाज उर्फ आजाद उर्फ अज्जू निवासी साहबतारा थाना जलालपुर, आजाद उर्फ अज्जू उर्फ एजाज पुत्र हबीव निवासी साहबतारा थाना जलालपुर, मो. कौसर पुत्र आजाद उर्फ अज्जू उर्फ एजाज थाना जलालपुर, मो. सुहेल पुत्र दीन मोहम्मद मोहल्ला साहबतारा थाना जलालपुर गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्ततों कब्जे से कुल 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर अभियुक्तों के पास से ही एक अदद कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई एवं गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर काशीराम आवास कालोनी वाजिदपुर से चोरी की हुई कुल 10 अदद मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया
उपरोक्त गिरफ्तारी को सीसीटीवी कैमरों की फूटेज की व मुखबिर की सहायता से कुल 16 अदद मोटर साइकिले बरामदे की गयी। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 308/25 अन्तर्गत धारा 318(4), 317(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2) BNS थाना जलालपुर पर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि हम लोग पहले रेकी करते है, फिर मौका पाकर मोटर साइकिल की चोरी कर लेते है, इसके अलावा हम सभी लोगों ने मिलकर 10 अन्य मोटरसाइकिलो को भिन्न-भिन्न स्थानो से चोरी किया है, जिसे काशीराम आवास कालोनी वाजिदपुर मे छिपाकर रखा गया है। अभियुक्त मो. सैफ उर्फ पेटबली द्वारा बताया गया की मेरे पिता द्वारा हम भाईयो से वाहन चोरी करवाया जाता था, जिसे पिता द्वारा बेच दिया जाता था तथा कुछ वाहन को कबाडी मोहम्मद सकील पुत्र चिल्लाऊ की दुकान पर काट देते है तथा चोरी की इन मोटर साइकिलों को सस्ते दामो मे बेंचकर अपनी जरूरतें व शौक को पूरा करते है तथा हम लोग इस प्रकार चोरी किये गये वाहनो का व्यापार करते है।
अंतर्जनपदीय शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश कर उनको गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, एसएसआई प्रफुल्ल कुमार यादव, एसआई अमीन,एसआई सजीव कुमार, एसआई गुलाम रसूल, हेड कांस्टेबल करूणा शंकर मिश्र, विवेक यादव, अशोक बिन्द,कांस्टेबल धनंजय यादव, हरिकिशन सिंह, सुनील यादव, विधान सिंह, राहुल यादव शामिल रहे।




