WhatsApp Icon

पुलिस हुई सक्रिय तो दबंगों में वापस किया मोटर साइकिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी गौसे आलम पुत्र स्व.एजाज ने अलीगंज पुलिस से शिकायत किया था कि फरीद, रफीक व तौसीफ ने 20 हज़ार रुपए गुंडा टैक्स मांगा था और जेब से ज़बरन 200 रुपया निकल लिया था तथा पैसा ना देने पर मारपीट करते हुए बाइक छीन ले गए थे।

अलीगंज पुलिस द्वारा चार दिनों तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं कि गई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सूचना न्यूज़ से गोहार लगाया। सूचना न्यूज़ पर खबर चलने के बाद पुलिस कप्तान ने संज्ञान लेते हुए अलीगंज पुलिस को निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। पुलिस कप्तान के निर्देशन के बाद अलीगंज पुलिस ने शिकंजा कसा तो देर रात्रि में मोटर साइकिल को गुपचुप ढंग से घर के पास गली में छोड़ गए। परिजनों द्वारा तत्काल बाइक मिलने की सूचना अलीगंज पुलिस को देते हुए सूचना न्यूज़ टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक में काफी नुकसान किया गया है और आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कि गई है जिससे उनका मन बढ़ा हुआ है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.