WhatsApp Icon

अलीगंज पुलिस ने गैर जनपदीय बाइक चोर पर कसा शिकंजा – बाइक सहित एक गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज पुलिस टीम ने गैर जनपदीय बाइक चोर पर शिकंजा कसते हुए एक बाइक बरामद कर लिया है।


पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के निर्देशन एवं सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर अलीगंज के नवागत थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने क्षेत्र में गश्त बढाते हुए आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाया। रात्रि गस्त के दौरान एसआई गोविंद मिश्रा की टीम को मोजनपुर रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध बाइक को पूंछतांछ के लिए रोक तो बाइक चालक भागने लगा जिसे पुलिस ट्रेनिंग का लाभ उठाते हुए हिरासत में लिया गया जिसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार संदीप निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी मांझा खुर्द थाना कलवारी कंपड बस्ती को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
बहरहाल जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने रात्रि गस्त बढा दिया है जिसके कारण बीती रात्रि एक गैर जनपदीय बाइक चोर की गिरफ्तारी हो सकी है।

अन्य खबर

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.