WhatsApp Icon

बाइक सवारों को रौंदने के बाद कार छोड़ कर फरार हुआ चालक

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शराब के नशे में कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मार कर दो युवकों को घायल कर दिया और कार को छोड़ कर चालक फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरापुर बाजार में चार पहिया वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लू कलर की बलेनो कार ने बाइक सवार को रौद दिया जिससे सिकन्दरपुर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मो. शफीक गम्भीर रूप से घायल हो गए और वहीं उनके साथ दीपक नाम का व्यक्ति भी घायल हो गया। दोनों घायलों को ज़िला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है।
बाइक को टक्कर मार कर भागी ब्लू कलर की बलेनो कार यूपी 32 एच एल 5384 दहियावर जाने वाले रास्ते में कार को छोड़कर चालक फरार हो गया जिसको मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर कब्ज़े में ले लिया और चालक को काफ़ी ढूंढने का प्रयास किया मगर चालक मौके से फरार हुआ। कार के अंदर शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई जिससे लगता है कि कार चालक काफी नशे में था और दुर्घटना होने के बाद डर कर कार को छोड़ कर फरार हो गया।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.