WhatsApp Icon

मोटर साइकिलों की आपस में भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:दो मोटर साइकिलों की एक दूसरे से भिड़ंत होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थानाक्षेत्र के मुबरकापुर के पास दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक नंबर UP 45 AF 1278 सवार ज़ाकिर उल्लाह खान पुत्र मुनौव्वर व रियाज़ पुत्र ज़ाकिर उल्लाह निवासी नीबा थाना आलापुर व दूसरी बाइक नंबर UP 45 AS 1734 सवार धर्मपाल पुत्र वंश बहादुर निवासी हथिना राज जंगला इंदईपुर थाना आलापुर को तत्काल बसखारी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ज़ाकिर उल्लाह व धर्म पाल को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल रियान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

अन्य खबर

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.