WhatsApp Icon

कटिया तार की चपेट में आने से महिला की मौत – किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घास काटने गई महिला की बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के यहिया कमालपुर गाँव का है जहां शिव मूरत वर्मा पुत्र राजकरन वर्मा अवैध रूप से बिजली के तार से कटिया लगाकर टुल्लू पंप से खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी उसी गांव की निवासिनी 50 वर्षीय पार्वती वर्मा पत्नी सतीराम वर्मा खेत में घास लेने जा रही थी तभी खेत में फैले नंगे तार पर पैर पड़ जाने से करंट की चपेट में आई गई जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिले ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनो द्वारा निजी अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना से आहत मृतका के परिजनों ने सम्मनपुर थाना पहुंच विपक्षी शिव मूरत के खिलाफ लिखित शिकायत किया सम्मनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.