WhatsApp Icon

हाईटेंशन तार की चपेट में आया लोकतंत्र सेनानी का आवास, मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बिजली विभाग विद्युत लाइन सुरक्षा की कलई शुक्रवार को उस समय खुल गई जब 11 हज़ार केवी की हाईटेंशन लाइन के कारण एक मकान के दूसरी मंजिला में करंट उतर आया जिसकी चपेट में एक महिला व दो बच्चे चपेट में आ गए। महिला व बच्ची को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां घंटों इलाज़ के बाद नार्मल होने पर छुट्टी दे दी गई।
घटना औद्योगिक नगरी टांडा के मीरानपुरा रौजा कब्रिस्तान के पास का है। लोकतंत्र सेनानी समाजसेवी मंसूर अहमद खान के आवास के सामने से गुजरने वाले 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गई है, जिसको आपस मे रगड़ से रोकने के उद्देश्य से बांस की फट्टी लगाई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को लगभग 03 बजे तेज बरसात के बीच उक्त बॉस की पट्टी टूट कर मंसूर खान के आवास की दूसरी मंजिला पर लगे जंगला से टच हो गया जिसके कारण दूसरी मंजिला पर तेज़ करंट का झटका लगने लगा।

उक्त कमरे में मौजूद मंसूर खान की पुत्रवधू साजिया खातून पत्नी जमशेद अहमद व 07 बर्षीय पोती आफिया खातून पुत्री जमशेद अहमद बिजली करंट की चपेट में आ गई जिससे साजिया का जहां हाथ में करंट लगा वहीं आफिया अर्धमूर्छित हो गई।आननफानन में दोनों को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लर जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सफल इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। उक्त घटना के समय बिजली के तारों की तेज तड़तड़ाहट के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई जिसके कारण बड़ा हादसा बच गया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग द्वारा तारों को तत्काल सही कर बिजली सप्लाई बहाल कर दिया गया। उक्त मामले के लिए विद्युत वितरण खंड टांडा के एक्सीयन से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका सीयूजी मोबाइल नहीं उठ सका। घटना से जहां लोकतंत्र सेनानी व उनका परिवार सहमे हुए हैं वहीं मोहल्लाह वासियों में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.