अम्बेडकरनगर: विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कम्प मचा हुआ है। सोमवार को जहाँ एक लाख रुपया का राजस्व वसूला गया वहीं पांच बड़े बकायदारों का कनेक्शन काट दिया गया।
सोमवार को बुनकर नगरी मुबारकपुर फरुखाबाद पुन्थर में कैम्प लगाकर अवर अभियंता मुबारकपुर अवर1 अभियंता संजय यादव के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग एक लाख की राजस्व वसूली किया गया व पांच बड़े बकायेदारों कनेक्शन काटा गया।अवर अभियंता द्वारा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया व जायज समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से यह अपील किया गया कि हर माह समय से अपना विद्युत बिल जमा करें व वैध संयोजन लेकर ही बिजली का उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही से बचे रहें।
चेकिंग अभियान में अवर अभियंता इंजीनियर संजय यादव के अलावां टीजी-2 अम्बिका प्रसाद मीटर रीडर सोएब लाइन स्टॉफ मुफीद,अंकित तिवारी,बृजेश कुमार,राजेश कुमार,विकाश वर्मा,राजेन्द्र यादव,विशाल कुमार एवं विद्युत सखी सबिता देवी आदि लोग शामिल रहे।





