WhatsApp Icon

बिजली करंट से हुई किशोर की मौत से परिजनों में आक्रोश – मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बिजली करंट की चपेट मस आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया। पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है जबकि परिजन शव देने से इनकार कर रहे हैं।


मामल बेवाना थानाक्षेत्र के नौगांव गांव का है। मिठाई लाल निषाद ने बेवाना थानाध्यक्ष कप लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार लगभग 03 बजे गाँव में ही स्थित अपनी दुकान पर पिकअप में गेहूँ लाद कर ले जाते समय सुकरुल्लाह के घर के पास बिजली का तार नीचे होने के कारण पिकअप से टूट गया। परिजनों का आरोप है कि सुकरुल्लाह की पत्नी हदीसुन दुकान पर पहुंच कर जबरदस्ती 16 वर्षी अमर निषाद को लेकर आई और बिजली के तार को जोड़वाने लगी जबकि तार में करंट मौजूद था। उक्त तार के करंट के कारण अमर निषाद की मौत हो गई जबकि उसका लड़का बबलू भी मौजूद था लेकिन तीनों में से किसी ने रोकने अथवा करंट लगने पर गोहार लगाने का काम नहीं किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास कोय लेकिन परिजनों ने शव देने से इन्कार करते हुए पहले मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक अमर का शव घर पर ही है और भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.