अम्बेडकरनगर: घास कटने वाले मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक गिर पड़ा जिसे आनन फानन में परिजनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर के मलिकपुर छितौनी मजरा निवासी 30 वर्षीय संजय यादव पुत्र लालमन यादव घर के बाहर घास कटने वाला मोटर को चालू करने लगा। जिसमें पहले से उतर रहे करंट की चपेट में आने से गिर गया। युवक को गिरता देख आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने किसी तरह मोटर से दूर किया और इलाज के लिए उसे जलालपुर सामदायिक स्वास्थ केंद्र नगपुर ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के दो छोटे छोटे बच्चियां सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





