WhatsApp Icon

जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पुलिस चौकी के निकट मिला शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अरिया पुलिस चौकी के निकट अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र स्व. जयराम वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि मृतक का वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते कृष्ण कुमार वर्मा की साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अकबरपुर कोतवाल श्रीनिवास पांडेय के साथ ही टाण्डा कोतवाल डीओएक सिंह रघुवंशी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला प्राकृतिक मृत्यु का है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.