WhatsApp Icon

धान रोपाई न करने से नाराज़ दबंगों ने बनाया भय का माहौल – पीड़ित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ग्रामीणों के साथ मिलकर धान रोपाई का ठेका लेने वाले परिवार को गाँव के दबंगों से लगातार धमकी मिल रही है। दबंगों के भय से पीड़िता के पति घर नहीं आ रहे हैं। भीम आर्मी नेता संग पीड़ित परिवारों ने कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।


मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर का है जहां की उर्मिला पत्नी कमलेश ने अकबरपुर कोतवाली को तहरीर देते हुए बताया कि गत 15 जुलाई को अन्य महिलओं के साथ धान रोपाई के लिए दूसरे गाँव गए थे और जब वापस आये तो गांव के ही राम सकल, इंद्रेश, अमित आदि पहुंच कर जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हुए और मोहल्ला की लाइट भी काट दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों के भय से उसके पति घर नहीं आ रहे हैं।
पीड़िता उर्मिला ने भीम आर्मी के अयोध्या फैज़ाबाद मंडल इंचार्ज व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र गौतम से मदद की गोहार लगाते हुए बताया कि दबंगों से भय का माहौल है और उनकी कोई मदद नहीं हो रही है।
शनिवार को भीम आर्मी नेता राजेन्द्र गौतम के नेतृत्व में पीड़िता संग दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन क़िया। श्री राजेन्द्र ने प्रशासन व अकबरपुर पुलिस मांग किया है कि पीड़ित परिवार की दबंगों से सुरक्षा किया जाए और तत्काल पीड़िता के मोहल्लाह की लाइट बहाल कर दबंगों पर कठोर कार्यवाही किया जाए।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.