WhatsApp Icon

गणतन्त्र दिवस पर देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को किया गया याद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रमुख स्वतंतता संग्राम सेनानी स्व. भवानी भीख संह की याद में नारायणपुर प्रीतमपुर मेंचलाये जा रहे विद्यालय श्रीभवानी भीख सिंह लघु मध्यमिम विद्यालय के प्रांगण में गणतन्त्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय संरक्षक / प्रबन्धक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व अम्बेडकर नगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान संह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


सर्व प्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के प्रबन्धक अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद विद्यालय संस्थापक व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवानी भीख सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त छात्र-छानाओं द्वारा राष्ट्रगान एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, अभिभावको, अध्यापकों व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कप्तान सिंह ने देश की स्वतन्त्रता के लिए स्वतन्त्रता सेनानी सपूतों द्वारा किये गये त्याग तपस्या व बलिदान का इतिहास विस्तारपूर्वक दोहराया। श्री सिंह ने देश की स्वतन्तता की रक्षा एवं सहिष्णुता हेतु देश के नेता एवं समाज सेवा निःस्वार्थ भाव से करने का आह्वान किया। उक्त समारोह में मो. मुस्तफा अन्सारी, राम सूरत सिंह, जोखन सिंह, सनत कुमार जामलवाल, दिग्विजय सिंह, राम जीत जायसवाल, अनिल सिंह, भानु प्रताप, अर्जुन देव प्रधान, राजबधदुर नागेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.