अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) नेवादा कला गाँव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। तीन दिन पहले जिस घर से मासूम बच्ची की अर्थी उठी थी, उसी घर में उसके मामा के साथ बड़ी घटना हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुमखोर थाना जैतपुर निवासी 22 वर्षीय राजेश गौतम अपनी भांजी रोशनी की मृत्यु के बाद अपनी बहन पूनम के घर नेवादा कला आया हुआ था। बहन व उसके परिवार को संभालने के लिए वह यहीं ठहरा था लेकिन किसे पता था कि मासूम भांजी का शोक मनाने आया मामा खुद परिवार को ताउम्र का दर्द दे जाएगा। गुरुवार की सुबह करीब 8:45 बजे घर में बने कमरे में सोते समय राजेश अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन और पुलिस उसे सीएचसी नगपुर जलालपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बहन पूनम अपने भाई की लाश देख बेसुध होकर गिर पड़ी। गांव के लोग भी इस दर्दनाक संयोग को सुनकर स्तब्ध रह गए कि जिस घर में कुछ दिन पहले बेटी की मौत पर मातम था, वहीं अब भाई की अर्थी उठी देख कलेजा फट सा गया है।
सूचना पर पहुंचे जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




