WhatsApp Icon

बसपा का प्रथम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसपा द्वारा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे लोकसभा प्रत्याशी मो.कलाम शाह को चुनाव जिताने और बसपा शासन में प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को देश की जनता तक पहुंचाते हुए एनडीए और इंडिया गठबंधन के को पछाड़कर बहुजन समाज समाज पार्टी की मुखिया को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी जान से लग जाने का निर्देश दिया।


जलालपुर कस्बे से सटे मंगुराडिला बाजार के मैरिज हॉल में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में आयोजित एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से हुंकार भरते हुए बसपा नेताओं ने हाथी की जमीन तैयार करते हुए बसपा प्रत्याशी कलाम शाह को विजय श्री दिलाने की अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एकमात्र बसपा ही बहुजन समाज के हित में काम करती हुई नजर आ रही है। आज भी केवल बसपा ही बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए दलितों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करने का काम करती है। टिकट वितरण में सर्वसमाज की भागीदारी का उल्लेख करते हुए काशीराम की प्रचलित नारे जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बहुजन समाज के महापुरुषों के नाम पर जिलों का गठन करने तथा उनका संवारने का काम किया जबकि समाजवादी पार्टी द्वारा सत्ता में आते ही जिलों का नाम बदलने तथा बसपा सरकार द्वारा किए गए कामों को अवरुद्ध करने का लगातार प्रयास किया गया। भाजपा पर हमला बोलते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कुटिल चाल चलते हुए सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। इंडिया और एनडीए गठबंधनों को ठुकरा कर जनता बसपा प्रत्याशी को लोकसभा में भेजने का काम करेगी। मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार ने अपने संबोधन के दौरान पूर्ववर्ती सपा व कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उपस्थित जनता से बहुजन समाज के हित में मतदान करने की अपील की। जाति पर न पाती पर बटन दबेगी हाथी पर का नारा देते हुए पूर्व सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर अपनी बात को मुखरता से रखने की नसीहत दी। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, बसपा 55 लोकसभा अम्बेडकर नगर प्रत्याशी मो कलाम शाह, मनोज वर्मा, डा.राजेश सिंह, बलराम निषाद, डा.दयाराम राजभर, पवन मौर्या, राम नयन निर्दोष, नीरज प्रताप सिंह, सुरेश निषाद राज बहादुर अभिषेक पाल अनिल शर्मा राम दरश गौड़ आरती गौतम जियालाल निषाद विजय बहादुर मो सैफ हरिराम अम्बेस चुन्नीलाल गौतम राजेश गौतम अनिल शर्मा मेवालाल शर्मा जान मोहम्मद इरफ़ान मोहम्मद रफीउल्लाह मो रिजवान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश सिंह, अयोध्या मंडल प्रभारी बलराम निषाद, भियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रामनयन निर्दोष, विधानसभा उपाध्यक्ष रामदरस गौड़, जिला उपाध्यक्ष सुरेश निषाद, कार्यकारिणी सदस्य तिलकधारी गौतम समेत बड़ी संख्या में बसपाई उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन तिलकधारी गौतम ने किया।

 

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.