अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर व एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र सिंह के आदेश व सीओ सिटी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा चलाये जा रहे ज़बरदस्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने सुजुकी वैगनआर से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस ले कर जा रहे दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, एसएसआई शशांक शुक्ल, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी, हेड कांस्टेबल अमित चौरसिया व कांस्टेबल कुँवर पाल के साथ किछौछा में बैरियर लगा कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ली रहे थे कि सफेद रंग की मारुती सुजुकी संख्या एचआर 55 ए ए 0105 को रोक कर तलाशी लोय तो चालक दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व.कुंजनाथ सिंह निवासी जल्दीपुर थाना कटका के पास से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बसखारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 334/25 पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में लिए गए अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश किया।




