WhatsApp Icon

बारातियों को आतिशबाजी करने से मना करना पेट्रोल पम्प कर्मचारियों को पड़ा महंगा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बारातियों द्वारा पेट्रोल पंप के पास आतिशबाजी करने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मियों को बारातियों द्वारा जमकर पिटाई करते हुए मरणासन्न कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली अंतर्गत आसीपुर निवासी राम लाल की पोती का विवाह कार्यक्रम का आयोजन गायत्री मंदिर में हुआ था। मालीपुर से बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान बारातियों द्वारा पेट्रोल पंप के सामने आतिशबाजी की जाने लगी जिसे देख पेट्रोल पंप के कर्मियों द्वारा अनहोनी की आशंका को देखते हुए बारातियों को आतिशबाजी न करने की बात कही गई। इससे नाराज बारातियों ने मना कर रहे पेट्रोल पंप कर्मियों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर जब तक अन्य कर्मचारी बीच बचाव के लिए पहुंचते तब तक आरोपित पिटाई कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई। उक्त घटना की सूचना पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा पंप मालिक के विकास जायसवाल को दी गई।सूचना पर पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक ने चोटिल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मामले में लिप्त तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव ने बताया कि उक्त मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के विधिक कारवाई की जा रही है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.