अम्बेडकरनगर: बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद हिन्दू समुदाय पर लगातार हो रहे अत्याचारों को रोकने एवं उन्हें सुरक्षा न्याय व मुआवजा दिलवाने के लिए बजरंग दल ने टांडा में प्रदर्शन कर अखण्ड भारत की शपथ लिया।
बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक चौरसिया के आह्वान पर श्याम बाबू गुप्ता के नेतृत्व में टांडा नगर क्षेत्र के छज्जापुर में स्थित श्री झारखंड महादेव से चौक घण्टाघर कर पदमार्च करते प्रदर्शन किया गया तथा तहसीलदार टांडा एस.एन सिंह को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। चौक घण्टाघर के सामने सड़क पर अखंड भारत का चित्र बना कर भारत माँ के सपनो को साकार करने की शपथ भी लिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्ता पलट की वर्तमान घटनाओं व कट्टरपंथियों द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के कारण बांग्लादेश में हिंदू समाज पर अत्याचारों की सीमा पार हो गई। वहां ना हिंदुओं की जान सुरक्षित है ना बहन बेटियों की इज्जत ना ही हिंदू मठ मंदिर सुरक्षित है। मंदिरों में घुसना मूर्तियों को खंडित करना महिलाओं पर अत्याचार आगजनी जैसे कृत्य इस्लामी जिहादियों द्वारा किए जा रहे हैं। दर्जनों आगजनी की घटनाओं में हिंदू समाज एवं अन्य बांग्लादेशी अल्पसंख्यक समाज के अनेकों लोगों के प्राण जा चुके हैं। स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है चाहे वह इस्कॉन मंदिर हो चाहे बौद्धों का पूजा स्थल हो वह भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं ऐसा देखने में आया कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर तक की प्रतिमा इन जेहादियों द्वारा तोड़ी गई। मान्यवर इन वीभत्स कांडों को देखकर हिंदुओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है विश्व हिंदू परिषद आपके माध्यम से बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिंदुओं पर हो रहे आक्रमणों अत्याचारों को रोकने हेतु कड़े कदम उठाए तथा भारत सरकार से निवेदन करती है कि वह इस हेतु बांग्लादेश पर दबाव बनाए जिससे कि वहां के पीड़ित अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा मिले व उनकी जान माल के नुकसान हेतु उचित मुआवजा दिया जाए तथा जिहादी दंगाइयों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई की मांग किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग कोय कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जाएं और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। उक्त मौके पर भाजपा के प्रदेशीय नेता घिसियावन मौर्य व राम सूरत मौर्य व भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, राकेश गौड़, दिनेश मौर्य, विनोद मांझी, आलोक मोदनवाल, सुमन गुप्ता, जय प्रकाश यादव, गौतम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।





