WhatsApp Icon

चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन ने वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी – बधाइयों का दौर तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय स्तर पर बाल सुरक्षा व कल्याण के लिए अथक प्रयास करने वाली महत्वपूर्ण संस्था चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन ने वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष व जनरल सेक्रेटरी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए श्री बग्गा को उत्तर प्रदेश में बाल सुरक्षा व कल्याण संबमधित मामलों को संज्ञान लेते हुए उनके हित में कार्य करने का दायित्व सौंपा है। श्री बग्गा को चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन का प्रदेश प्रभारी (अध्यक्ष) बनाये जाने पर लगातार बधाइयां मिल रही है।


वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा का चयन चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (सीपीओ) सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सीपीओ के चेयरमैन अरुण त्रिपाठी और वाइस चेयरमैन / जनरल सेक्रेटरी अभिषेक मिश्रा के संस्तुति पर किया गया। उसके उपरान्त सीपीओ के चेयरमैन श्री अरुण और वाइस चेयरमैन / जनरल सेक्रेटरी अभिषेक ने आधिकारिक रूप से धर्मवीर सिंह बग्गा का मनोनयन 17 अगस्त को सीपीओ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद किया। चाइल्ड प्रोटेक्शन आर्गनाइजेशन बच्चों के मनवाधिकर, संरक्षण, शिक्षा, उत्पीड़न की रोकथाम, पुनर्वास, बाल यौन शोषण की रोकथाम, बाल यौन शोषण करने वाले को कानूनी रूप से कठोर सजा दिलाने, बाल मजदूरी की रोकथाम, बच्चों की परिस्थितियों का निरिक्षण इत्यादि करने वाली भारत की सबसे बड़ी व एक मात्र बाल सामाजिक सह न्यायिक आर्गनाइजेशन है। श्री बग्गा को उत्तर प्रदेश के बाल भविष्य के उत्थान हेतु धर्मवीर सिंह बग्गा को ये बड़ी जिम्मेदारी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन द्वारा सौंपी गई।
बताते चलेंकि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा दो दशक से अधिक समय से लगातार जमीनी स्तर पर सेवाहि धर्म: टीम के सहारे समाज की सेवा का कार्य सेवाभाव से किया जा रहा है जिसमें हजारों बहन बेटियों का कन्यादान के साथ लावारिश शवों के अन्तिम संस्कार भी शामिल है। श्री बग्गा द्वारा टांडा नगर क्षेत्र में लगातार लंगर की सेवा भोजन बैंक के माध्यम से की जा रही है तथा जरूरतमंदों को दैनिक वस्तुओं जैसा कपड़ा, चप्पल आदि भी नेकी की दीवार के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। श्री बग्गा द्वारा जहां शिवभक्त कांवरियों की सेवा की जारी है वहॉं प्रतिवर्ष पवित्र माह रमज़ान में रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन भी किया जाता है। श्री बग्गा के सामाजिक कार्यों को देखते हुए चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन ने प्रदेश स्तरीय ज़िम्मेदारी सौंपी है। श्री बग्गा को लगातार बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.