अम्बेडकरनगर: लावारिश मिले बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने में सूचना न्यूज़ ने अहम भूमिम अदा करते हुए समाजसेवी बरकत अली के प्रयास को सफल बनाया।
बताते चलेंकि शनिवार को एक दिव्यंग लावारिश बच्चा मिलने के बाद समाजसेवी बरकत अली ने मित्र पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था तथा सोशल मीडिया के सहारे लावारिश बच्चे की पहचान करने की गोहार लगाई थी। समाजसेवी बरकत अली के उक्त प्रयास को सूचना न्यूज़ ने प्रमुखतः से प्रसारित किया था। सूचना न्यूज़ की खबर को पाठकों द्वारा वायरल किया गया और चन्द घण्टों में ही उक्त खबर को सद्दरपुर निवासी धर्मेंद्र द्वारा देख कर लावारिश बच्चे की पहचान चंदन पुत्र राजकुमार उर्फ़ गुड्डू निवासी हीरापुर पोस्ट रसूलपुर मुन्डेरा तहसील टांडा के रूप में हुई। समाजसेवी बरकत अली द्वारा चंदन को उसके पिता राजकुमार को सौंपा गया तो परिजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





