WhatsApp Icon

काफी हर्षोउल्लास से मनाई गई संविधान निर्माता की 133वीं जयंती

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी आम्बेडकर की 133वीं जयंती काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। लगभग सभी गाँव व नगरीय क्षेत्रों में बाबा साहब की जयंती की काफी धूम रही। टाण्डा नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का जहग जगह पर स्वागत अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा देर रात्रि तक जारी है तथा उक्त मौके पर कड़ी सुरक्षा का इंतेज़ाम किया गया था।

डीजे

जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान , सीडीओ, एडीएम, एडिशनल एसपी, सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, थानाध्यक्ष द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं राजनीतिक दलों में भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस आदि ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Oplus_131072

टाण्डा नगर क्षेत्र में शोषित समाज परिषद के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान देर रात्रि तक डीजे की तेज आवाज लोगों को परेशान करती रही। नगर क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। टाण्डा चेयरमैन शबाना नाज़ व मो.अयाज़ गुल्लू चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.नदीम पोली द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत जलपान की व्यवस्था किया गया था। ज़ुबैर चौराहा पर पूर्व वर्षों की तरह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Oplus_0

शोभायात्रा के दौरान एडीएम, एफिशनल एसपी पश्चिमी, एसडीएम, सीओ, टाण्डा कोतवाल, अलीगंज एसओ भारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था देखते नज़र आए। शोभायात्रा के दौरान शुभम डीजे व अजय डीजे की तेज वाइब्रेट ध्वनि ने आमजनों को काफी परेशान किया।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.